फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Out of 734 gram panchayats in the district, 153 are TB free

Chandauli News: जिले की 734 ग्राम पंचायतों में से 153 टीबी मुक्त

Wed, 02 Jul 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Out of 734 gram panchayats in the district, 153 are TB free
पीडीडीयू नगर। जिले की 734 ग्राम पंचायतों में से अब तक 153 पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) मुक्त घोषित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान केंद्र सरकार के वर्ष 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य का हिस्सा है। इस उपलब्धि पर संबंधित पंचायतों के प्रधानों को कांस्य निर्मित महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वाईके राय ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त हो चुकीं ग्राम पंचायतों की अगले तीन साल तक निगरानी की जाएगी, ताकि पुनः संक्रमण की कोई संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत घोषित करने के लिए निर्धारित 6 मानक निर्धारित किए हैं। जिसमें प्रति हजार आबादी पर 30 लोगों की टीबी जांच, प्रति हजार पर एक से अधिक सक्रिय मरीज न होने, पिछले वर्ष चिह्नित 85 फीसदी मरीजों के सफल इलाज, 60 फीसदी से अधिक मरीजों की ड्रग सेंसिटिविटी जांच, नियमित फॉलोअप और मरीजों की निगरानी के कार्य शामिल हैं। चंदौली ब्लाॅक में 27, चहनिया व धानापुर में 19-19, नियामताबाद में 17, चकिया व शहाबगंज में 13-13, बरहनी में 9, सकलडीहा में 7 और नौगढ़ में 5 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। पहले चरण में 24 और दूसरे चरण में 129 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed