{"_id":"6ac0107246213a19d10db271","slug":"ornaments-of-goddess-kali-and-cash-from-donation-boxes-stolen-from-two-temples-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155570-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो मंदिरों से काली माता के आभूषण और दानपात्र की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो मंदिरों से काली माता के आभूषण और दानपात्र की नकदी चोरी
विज्ञापन
चहनियां के हिनौता में काली मंदिर से हुई चोरी। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : udhampur news
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव सभा और हिनौता स्थित काली माता मंदिरों में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की। खंडवारी मंदिर से काली माता की सोने की नथिया समेत कई आभूषण और दानपात्र की नकदी चोरी हुई। वहीं, हिनौता मंदिर से भी सोने की नथिया चोर ले गए। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों मंदिरों में जांच-पड़ताल की।
खंडवारी में टीले पर स्थित मंदिर के चैनल और दरवाजे का ताला तोड़कर चोर गर्भगृह में दाखिल हुए। उन्होंने चांदी की चरण पादुका, सोने की नथिया, सोने की आंख, सोने की बाली, चांदी का गिलास, कटोरी और दानपात्र की नकदी पार कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
उधर, हिनौता मंदिर के पुजारी संकट यादव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे चोर मंदिर का ताला तोड़ रहे थे। बगल में सो रहे व्यक्ति ने फोन से इसकी जानकारी दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, चोर सोने की नथिया लेकर बाइक से भाग चुके थे।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मौके पर अंकुर सिंह, विकास यादव, विवेक सिंह, निखिल सिंह, रोहित सिंह, राजेश सिंह, विंध्यवासिनी सिंह और आशु यादव आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
इनसेट-
तीन महीने में चार मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना
चहनिया। बलुआ थाना में तीन माह में चार मंदिरो को चोरों ने निशाना बनाया है। 31 जुलाई को आदर्श विद्या मंदिर परिसर स्थित मंदिर से चोरों ने 3 किलो वजन के 6 घंटे चुराए। इसी तरह 28 जुलाई को रामगढ़ में निरंजन सिंह के घर के सामने शिव मंदिर से चोरों ने घंटा, त्रिशूल, डमरू चोरी हुआ था। दो अगस्त को राम जानकी मंदिर लक्ष्मणगढ़ में हनुमान में चोरों ने 50 हजार रुपये कीमत के चांदी का मुकुट चुरा लिया था। संवाद