फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposition parties burnt effigies in protest against the arrival of CM Yogi in chandauli big leaders were placed under house arrest in the morning 

चंदौली: सीएम योगी के आगमन के विरोध में विपक्षी दलों ने जलाया पुतला, बड़े नेता सुबह ही कर दिए गए थे नजरबंद

Thu, 07 Oct 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Oct 2021 12:28 AM IST
सार

क्षेत्र के छोटूसराय चौराहे पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कैथापुर चौराहे पर सभासद विनय यादव डब्बू ने पुतला दहन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Opposition parties burnt effigies in protest against the arrival of CM Yogi in chandauli big leaders were placed under house arrest in the morning 
पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर पुलिस की निगरानी में पूर्व सांसद रामकिशुन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर विपक्षी बड़े नेताओं को सुबह ही नजरबंद कर दिया था। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने कई जगह मुख्यमंत्री के पुतले जलाए और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश लखीमपुर खीरी की घटना पर शोक मना रहा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री चुनावी सभाएं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सभा में कोई उपद्रव न हो, इसके लिए बुधवार की सुबह ही सपा नेता पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, अंकित यादव, राजकुमार जायसवाल, बाबूलाल आदि नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। दूसरी तरफ समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने हृदयपुर गांव में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के छोटूसराय चौराहे पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कैथापुर चौराहे पर सभासद विनय यादव डब्बू ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। किसान नेता केदार यादव ने गंजख्वाजा चौराहे पर पुतला फूंका। समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र पटनवा में पुतला फूंका और नारेबाजी की। टडिया चौराहे पर भी पुतला फूंका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक को किया गिरफ्तार
नौबतपुर जा रहे सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव को लीलापुर फाटक के पास गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और कोतवाल के बीच तीखी बहस हुई। सयुस महासचिव दिलीप पासवान, अरविंद पासवान ने पुतला दहन किया। इसके अलावा चकिया, शिकारगंज, इलिया व सकलडीहा में पुतले जलाए गए। 

खुद शिलापट्ट के शौकीन हैं केंद्रीय मंत्री: रामकिशुन यादव

सीएम योगी की जनसभा में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के वार का पलटवार करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पांडेय जी खुद शिलापट्ट के बड़े शौकीन हैं। वो खुद जिला पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों पर अपना शिलापट्ट लगवाने का काम करते हैं। वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए। उन्हें अपने पद और उसकी गरिमा का ध्यान रखा जाए। समाजवादी पार्टी ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिसका भाजपा सरकार ने लोकार्पण और शिलान्यास किया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed