फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Operation of 25 southbound trains was cancelled.

Chandauli News: दक्षिण की ओर जाने वाली 25 ट्रेनों का परिचालन किय गया रद्द

Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Operation of 25 southbound trains was cancelled.
पीडीडीयू नगर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में हसनपर्ती रोड एवं उप्पल स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन को चालू किया जाना है। इसके लिए दोनों स्टेशनों पर एनआई का कार्य किया जाना है। इस कारण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से खुलने वाली 25 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इससे दक्षिण की ओर यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे रेलवे लाइनों को दुरूस्त करने में लगा हुआ है। सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन चालू होने से यात्री ट्रेनों को समय से चलाने में आसानी होगी। इसके लिए जनवरी माह में 25 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इसमें 23 ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली है। इसी क्रम में अप पटना एसएमभीवी एक्सप्रेस चार और 11 जनवरी को जबकि डाउन में सात और 14 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह बेंगलुरू दानापुर स्पेशल अप में एक और आठ को जबकि डाउन में तीन और दस को, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल अप में तीस दिसंबर, छह और 13 जनवरी को, डाउन में एक, आठ और 15 जनवरी को, सिकंदराबाद रक्सौल स्पेशल अप में तीन और दस जनवरी का जबकि डाउन में पांच और 12 जनवरी को रद्द रहेगी। हैदराबाद रक्सौल स्पेशल तीस दिसंबर, छह और 13 जनवरी को जबकि डाउन में 02, 09 और 16 जनवरी को निरस्त रहेगी। दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल अप में चार और 11 जनवरी को जबकि डाउन में सात और 14 जनवरी को, दानापुर-एसएमभीवी एक्सप्रेस अप में पांच और 12 जनवरी को डाउन में सात ओर 14 जनवरी को नहीं चलेगी। दूसरी दानापुर एसएमभीवी एक्सप्रेस अप में तीन और दस जनवरी को जबकि डाउन में पांच और 12 जनवरी को, तीसरी एसएमभीवी दानापुर एक्सप्रेस डाउन में पांच और 12 जनवरी को जबकि अप में चार ओर 11 जनवरी को नहीं चलेगी, चौथी एसएमभीवी-दानापुर एक्सप्रेस अप में 31 दिसंबर, एक, सात और आठ जनवरी जबकि डाउन में दो, तीन, नौ और दस जनवरी को रद्द रहेगी। पटना सिकंदराबाद स्पेशल एक, तीन, आठ और दस जनवरी को, हैदराबाद-पटना स्पेशल तीन और दस जनवरी को जबकि सिकंदराबाद-पटना स्पेशल पांच और 12 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह बरौनी एरणाकुलम एक्सप्रेस अप में एक और आठ जनवरी को जबकि डाउन में पांच और 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed