{"_id":"5eb003178ebc3e90807fd6eb","slug":"open-liquor-shops-long-lines-chandauli-news-vns5232277181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलीं शराब की दुकानें, लगी लंबी लाईन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलीं शराब की दुकानें, लगी लंबी लाईन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित शराब की दुकान के बाहर कतार में खड़े लोग।
- फोटो : CHANDAULI
खुली शराब की दुुकानें, लगी लंबी लाईन
लॉक डाउन: खुली शराब की दुुकानें, ऊहापोह में रहे बाकी दुकानदार
चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहे शराब के शौकीन
जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने से नहीं खुला ताला
सुबह अलग-अलग बाजारों में छिटपुट दुकानें खुलीं लेकिन फिर हो गई बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लॉक डाउन तीसरे चरण के लिए 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस बीच जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद लोगों को सोमवार से कई छूट मिलने की उम्मीद थी लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट आदेश न होने के कारण सुबह छिटपुट दुकानें ही खुलीं लेकिन बाद में वह भी बंद हो गई। शराब की दुकानों को छोड़कर जिलेभर के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए ऊहापोह की स्थिति में रहे और प्रशासन के निर्देश का इंतजार करते रहे।
जिला प्रशासन की ओर से आबकारी विभाग को निर्देश मिलने के बाद सुबह 11 बजे आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह ने शराब की सील दुकानों को खोलवाया। इसके बाद तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को लाइन में कराया। लाकडाउन के 40 दिन बाद शराब की दुकान खुलने पर शौकीन दुकानों पर डट गए और घंटों चिलचिलाती धूप में लाइन लगाकर शराब खरीदी। वहीं जिले में मेडिकल की दुकानें रोज की तरह खुलीं। इसके अलावा अन्य दुकानें सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुली। जहां लोगों ने दूध, फल, सब्जी और राशन की खरीदारी की। दरअसल सुबह दुकानदार से लेकर ग्राहक और जनता इसी इंतजार में थे कि जिला ग्रीन जोन में होने के कारण कुछ छूट मिलेगी मगर ऐसा हुआ नहीं। लोग वाहन लेकर भी घर से निकले तो पहले से निर्धारित समय के अनुसार सामान लेकर घर लौट गए। दोपहर करीब एक बजे तक कुछ लोग सड़क पर पैदल या वाहन से दिखाई भी दिए लेकिन इसके बाद पूरी तरह से बाजारों में सन्नाटा फैल गया। लोगों की भीड़ सिर्फ बैंक और शराब की दुकान पर दिखी। बैंकों के बाहर काफी भीड़ होने से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।
शराब के लिए टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का ‘पैमाना’
शराब के ठेके पर पुलिस ने लाठी पटककर चेताया
पीडीडीयू नगर। लाकडाउन के बाद शराब की दुुकानें खुलने की भनक लगते ही लोग ठेके की ओर दौड़ पड़े। वहां पहले से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए चूने का गोला बनाया गया था ताकि लोक कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर लाइन में रहेंगे। मगर दुकान से शराब जल्दी लेने और स्टाक खत्म होने के भय से सोशल डिस्टेंसिंग का पैमाना टूट गया। एक दूसरे से सटकर खड़े हो गए। भीड़ देखकर कई जगह पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी तो कहीं लाठी पटककर लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन का निर्देश मिलते ही जिलेभर में शराब की दुकानें खुल गई। पहले लेने के चक्कर में भीड़ लग गई। इस दौरान पुलिस को लाइन में लगाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पीडीडीयू नगर में कई ठेकों पर लाठी पटककर लोगों को भगाया गया। भीड़ की सूचना पर एसडीएम कुमार हर्ष और सीओ कुंवर प्रभात सिंह भी चक्रमण किए। इस दौरान एसडीएम ने ध्वनि विस्तारक से चेतावनी दी कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठेकों पर नहीं हुआ तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।