फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only 30 percent work of Har Ghar Nal Yojana was done

Chandauli News: हर घर नल योजना का मात्र 30 फीसद हुआ काम, समय से पूरा करने का दावा

Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Only 30 percent work of Har Ghar Nal Yojana was done
पीडीडीयू नगर। लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जिले में हर घर-नल जल योजना पर कार्य चल रहा है। मार्च 2021 में शुरू की गई करीब 12 सौ करोड़ रुपये की योजना के एक वर्ष आठ माह बीत जाने के बाद मात्र 30 प्रतिशत कार्य ही पूरे किए गए हैं। इससे एक भी घर में पानी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मार्च 2024 तक जनपद के 960 गांवों के प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अभी कई गांवों में पेयजल के लिए टंकी की स्थापना और बोरिंग का कार्य शेष है। कार्य में लगी चार कंपनियों में से दो कंपनियां पहले से ही निर्माण कार्य में जुटी हैं। वहीं अब दो नई कंपनियों को बची ग्राम पंचायतों में लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए चयनित किया गया है। दोनों कंपनियां आगामी रविवार तक सर्वेक्षण रिपोर्ट जलनिगम (ग्रामीण) को सौंप देंगी। इसके बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट...
पाइप लाइन के जरिए घर-घर पहुंचेगा पानी
योजना के तहत जिले के राजस्व गांवों में पानी की टंकी, नलकूप, स्टाफ क्वार्टर व चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने की योजना अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में कार्यदायी संस्था वीएसए इन्फा प्रोजेक्ट लिमिटेड व आयन एक्सचेंज ने योजना से जुड़े कार्य आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन

इनसेट..
चार फर्मों को दी गई है जिम्मेदारी
योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय की ओर से चार फर्मों को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसने दो कंपनियां लार्सन एंड टूर्बो और वेलस्पन ने कार्य आरंभ होने से पहले ही कदम वापस खींच चुकी हैं। अब इनके स्थान पर जीए इंफ्रा और एचएफसीएल कंपनी को योजना पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.........
नौगढ़ में तीन सौ करोड़ से पानी पहुंचाने की चल रही तैयारी
नौगढ़। वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे वनांचल के लोगों के लिए जलनिगम अलग से योजना पर कार्य कर रहा है। इसके लिए 300 करोड़ की पेयजल योजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद तेजी से कार्य चल रहा है। योजना के अनुसार भैसोड़ा बांध के पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए शुद्ध करने के बाद करीब छह सौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर 93 राजस्व गांवों में घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना को भी मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाना है।
कोट.......
हर घर-नल जल योजना के तहत जिले में 113 पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया गया है। वर्ष 2024 के मार्च माह तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, जलनिगम (ग्रामीण)।
--------------------------------------------------
इनसेट............
कच्छप गति से चल रहा कार्य
धानापुर। क्षेत्र में हर घर-नल जल योजना का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। स्थिति यह है कि कहीं टंकी बनाने के लिए अभी गड्ढा ही खोदा जा रहा है तो कहीं पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। अमादपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मात्र बाउंड्रीवॉल बनाई गई है। वह भी मानक के अनुरूप नहीं है। कार्य में गंगा के बालू का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम सभा पगही में छह माह पूर्व पाइप बिछाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। कार्यदाई संस्था के डायरेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पगही, प्रकाशपुर महूरा, महुंजी में कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा।

इनसेट...........
जमीन न मिलने से 24 राजस्व गांवों में रुका है कार्य
नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र में जल जीवन योजना के तहत 90 राजस्व गांवों में हर घर-नल जल योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। अभी 66 राजस्व गांवों के 37 स्थानों पर ही कार्य चल रहा है। अन्य 24 राजस्व गांवों के लिए ग्राम पंचायत से भूमि की मांग की गई है। इस संबंध में जलनिगम के एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि योजना के तहत कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायतों ने जहां जमीन उपलब्ध कराई है, वहां कार्य चल रहा है। अन्य गांवों के लिए राजस्व विभाग व ग्राम पंचायत से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed