फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One woman corona infected, 12 freed

एक महिला कोरोना संक्रमित, 12 हुए रोगमुक्त

Sat, 04 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One woman corona infected, 12 freed
चंदौली। जिला प्रशासन के लिए शनिवार राहत भरा दिन रहा। आज मिले परिणाम में एक महिला संक्रमित मिली। वहीं 12 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन

आज आई रिपोर्ट में एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। नियामताबाद ब्लाक के चौरहट निवासी महिला लतीफ हास्पिटल जलीलपुर पड़ाव में ईलाज करा रही थी। गंभीर लक्षण प्रकट होने पर हास्पिटल की ओर से बीएचयू भेज कर कोविड टेस्ट कराया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके संपर्क में आए हास्पिटल कर्मियों सहित अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ जिले के 12 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। ठीक होने वालों में तीन ईएसआईसी हास्पिटल वाराणसी तथा नौ लोग एल-1 हास्पिटल भोगवारा से में भर्ती रहे। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 हो गई। इसमे एक्टिव केस73 है जबकि 100 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

चंदौली। जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में कोराना वायरस के संक्रमण की जाचं के लिए आईसोलेशन व जांच केंद्र की स्थापना की गई है। इसी क्रम में शनिवार को 170लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी को भेजा गया। जनपद में बाहर से आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग करने के साथ चिकित्सकों की टीम की ओर से सैंपलिंग की जा रही है। इसके लिए अस्पतालों के बाहर प्रवासियों की लंबी लाइन लग रही है। इसमें चंदौली 104 व चकिया 66 के सैंपल शामिल है। अस्पताल में स्क्रीनिंग की संख्या कम हो गई है, लेकिन सैंपलिंग संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed