{"_id":"681a60d7e9716019d705e50d","slug":"one-kilometer-long-traffic-jam-in-pdu-nagar-vehicle-riders-were-stuck-for-four-hours-chandauli-news-c-189-1-chl1002-130772-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू नगर में लगा एक किमी लंबा जाम, चार घंटे तक फंसे रहे वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू नगर में लगा एक किमी लंबा जाम, चार घंटे तक फंसे रहे वाहन सवार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कैलाशपुरी मोड़ के पास मंदिर टूटने के बाद मलबा हटाने के दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सड़क के एक लेन पर निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से लगातार जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराया। जाम के कारण उसमें फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे भी गर्मी में प्यास से व्याकुल रहे।
पड़ाव से गोधना तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक महीने के दौरान इस मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर 10 से ज्यादा अब तक जाम लग चुका है। बिना ट्रैफिक प्लान के चल रहे निर्माण कार्य के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्रियों और स्कूली बच्चों को हो रही है। रविवार को कैलाशपुरी मोड़ के समीप तड़वाबीर बाबा मंदिर को तोड़ दिया गया। इसके बाद इसका मलबा सड़क पर छोड़ दिया गया। सोमवार की रात लगन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार की सुबह सड़क निर्माण में लगे कर्मी मशीन से मलबा हटाने लगे। इससे सड़क पर आवागमन में दिक्कत होने लगी। वहीं एक लेन पर निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया। इससे मंगलवार की सुबह 10 बजे से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते कैलाशपुरी मोड़ से चंदासी कोल मंडी तक लगभग एक किमी का लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन लगभग पांच घंटे तक फंसे रहे। जाम के कारण ऑटो, ई-रिक्शा सहित छोटे वाहन कैलाशपुरी मोहल्ले से होकर गुजरने लगे। इससे मोहल्ले के लोगों को भी परेशानी हुई। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव का कहना था कि कैलाशपुरी मोड़ के समीप सड़क निर्माण के लिए मंदिर तोड़ा जा रहा था। इसी वजह से वन-वे हो गया और लेकिन वाहन पास कराए जा रहे थे।