फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One hour of rain turns roads into ponds; traffic disrupted.

Chandauli News: एक घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब, आवागमन प्रभावित

Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain turns roads into ponds; traffic disrupted.
इलिया में हो रही बारिश। संवाद
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में सोमवार को नगर सहित कुछ अन्य स्थानों पर करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। तेज बारिश के चलते नगर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों व गलियों में पानी भर गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे सड़कों पर जमा पानी नालियों के माध्यम से निकल गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

नगर में फोरलेन सहित कई मोहल्लों में बारिश का पानी जमा हो गया। दोपहर करीब तीन से चार बजे तक हुई बारिश से रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, चतुर्भुजपुर, काली महाल, लाठ नंबर एक व दो, नई सट्टी, न्यू महाल, पटेल नगर, गिधौली और अलीनगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों पर घुटनेभर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इलिया कस्बे की विश्वकर्मा बस्ती और यादव बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी पानी जमा हो गया। काफी देर तक पानी लगे रहने से स्थानीय लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हुई। परविंदर कुमार, वंश नारायण कुमार, पिंटू चौहान, पारस, सतीश, उमेश, राजकुमार आदि ने बताया कि बारिश के दौरान कस्बे की कई गलियों और संपर्क मार्गों पर जलभराव की समस्या होती है। नालियों की नियमित सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहता है। कई लोगों ने जलभराव वाले रास्तों से बचने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो सितंबर तक जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तीन सितंबर से बारिश के वेग में कमी आ सकती है।

किसानों को फायदा, उमस से भी मिली राहत
कंदवा। बारिश से किसानों को फायदा हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। किसानों के अनुसार बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। किसान राजनेत सिंह, रमेश राय, कामेश्वर राय, मुन्ना सिंह, अनिल सिंह झुन्ना और केदार सिंह आदि ने बताया कि मघा नक्षत्र की बारिश से खेतों की प्यास बुझती है और फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद रहती है। किसानों ने बारिश से फसलों में लगे कीड़ों से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed