फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One died from corona

कोरोना से एक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
One died from corona
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला भी तेज हो गया है। शुक्रवार को रेलवे लोको अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं आज 34 नए संक्रमित मिले है जबकि 13 लोगों ने कोरोना को मात दी और कोविड फैसिलिटी सेंटर से छुट्टी पाकर घर वापस लौटे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 13 महिलाएं तथा 21 पुरूष संक्रमित मिले। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से दो स्वास्थ्य विभाग एलटी और काउंसलर, एक सिचाई विभाग का ट्यूबवेल आपरेटर, छह रेलकर्मी, एक काशी डिपो का मैकेनिक, एक पशुचिक्त्सिालय कर्मी, एक जनरल स्टोर, एक बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर, पांच किसान, पांच गृहणी, एक रिक्शा चालक, पांच छात्र हैं। संक्रमितों में चहनिया के दो, चकिया से एक, चंदौली ब्लाक के चार, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के छह, पीडीडीयू नगर के 19, सकलडीहा के एक रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर से 13 व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोविड जॉच के लिए शुक्रवार को कुल 975 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1762 हो गई। इसमे एक्टिव केस की संख्या 298 है जबकि 1160 व्यक्तियों के ठीक होने पर फैसिलिटी सेंटर डिस्चार्ज किए गए। 289 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 15 मृत्यु हो चूकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed