फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the fifth day, five buildings were demolished, traders were given time until May 8

Chandauli News: पांचवें दिन पांच भवन गिराए गए, आठ मई तक व्यापारियों को दी गई मोहलत

Wed, 06 May 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
On the fifth day, five buildings were demolished, traders were given time until May 8
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए खाली कराई जा रही जमीन के लिए चल रहे अभियान के पांचवे दिन मंगलवार को पांच भवनों को प्रशासन ने ध्वस्त कराया। करीब एक घंटे तक हुई कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि शुक्रवार तक का समय दिया जा रहा है। सभी व्यापारी अपने भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर मलबा हटा लें। यदि शुक्रवार तक जमीन खाली नहीं कराई गई तो फिर से अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे तक व्यापारी अपने-अपने निर्माण को तोड़ने में लगे थे। तभी एसडीएम अनुपम मिश्रा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार और नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना, पुलिस फोर्स, जेसीबी और पोकलेन मशीन के साथ ही सड़क पर निकल पड़े। टीम दक्षिण पटरी पर स्थित एक विद्यालय में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंची। अभी टीम ने निर्माण ध्वस्त कराना शुरू ही किया था कि विद्यालय से बच्चे बाहर आने लगे। इस पर टीम ने कार्रवाई रोक दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से एसडीएम को पत्र देकर 20 मई तक का समय दिए जाने की गुहार लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल अभी चल रहा है ऐसे में तोड़फोड़ से कक्षाएं प्रभावित होंगी। इसके बाद टीम आगे पहुंची। वहां दो-तीन निर्माण को ध्वस्त किया। कुछ स्थानों पर काम बंद देखकर अधिकारियों ने शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अब शुक्रवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। व्यापारी अपने-अपने निर्माण को जल्द से जल्द तोड़ लें, शुक्रवार तक निर्माण नहीं तोड़े जाने पर टीम की ओर से उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed