{"_id":"686d6c6a1479f2e7b40fb4b3","slug":"on-guru-purnima-trucks-will-not-go-to-chandasi-coal-market-via-padha-chandauli-news-c-189-1-svns1012-133455-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर पड़ाव के रास्ते ट्रक नहीं जाएंगे चंदासी कोयला मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गुरु पूर्णिमा पर पड़ाव के रास्ते ट्रक नहीं जाएंगे चंदासी कोयला मंडी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नौ जुलाई की रात 12 बजे से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत बृहस्पतिवार को पड़ाव की तरफ से कोई ट्रक चंदासी कोयला मंडी में नहीं जाएगा।
यातायात पुलिस की ओर से जारी रूट डायवर्जन की व्यवस्था के तहत आलमपुर अंडरपास से बिहार की तरफ से एनएच-19 से होकर जो वाहन पीडीडीयू नगर होते हुए वाराणसी जाना चाहेंगे, उनको पचफेड़वा आलमपुर से सर्विस लेन पर न जाकर सीधे एनएच-19 से वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह रिंग रोड पचफेड़वा एनएच-19 बिहार-चंदौली हाईवे की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जो वाराणसी, सारनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया की तरफ जाना चाहते हैं, वे वाहन वाराणसी न जाकर सीधे रिंग रोड पचफेड़वा से होते हुए गंतव्य की ओर जाएंंगे। गोधना चौराहा से जो मालवाहक छोटे वाहन या बाहर के जो चार पहिया वाहन (ट्रेन पकड़ने पीडीडीयू जंक्शन जाने वाले को छोड़कर) पीडीडीयू नगर, पड़ाव होते हुए वाराणसी की तरफ जाना चाहते हैं, वे एनएच-19 से वाराणसी की तरफ जाएंगे। गंजी प्रसाद (चकिया तिराहा) से छोटे मालवाहक वाहन व चारपहिया वाहन जो पीडीडीयू नगर, पड़ाव की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें चकिया तिराहा से गोधना हाईवे की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह एफसीआई/सनबीम तिराहा से जो वाहन पड़ाव की तरफ जाएंगे, उनको एफसीआई तिराहे से डायवर्ट कर साहूपुरी होते हुए पीएसी तिराहे से हाईवे होकर वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा। कोयला मंडी लेकर पड़ाव तक के व्यापारियों कोयला आढ़तियों एवं ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी ट्रक मुख्य सड़क पर नहीं खड़ी करेंगे।