{"_id":"0ff2313f2a071ba46fe482254f5c0dea","slug":"old-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में सोमवार की रात सिवान में सो रहे एक वृद्ध रब्बुल शाह की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह दादा को जगाने गए पोते ने खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। वृद्ध के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। एसपी मुनिराज जी भी मौके पर पहुंचे और शीघ्र ही मामले के पर्दाफाश करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
गांव का निवासी रब्बुल शाह (70) पत्नी की मौत के बाद से गांव के सिवान में एक मजार के पास अकेले रहता था और झाड़ फूंक किया करता था। जबकि परिवार के अन्य लोग गांव में रहते थे।
मंगलवार की सुबह छह बजे रब्बुल का पौत्र जावेद दादा तो जगाने गया, तो खाट पर उसका रक्तरंजित शव मिला। जावेद के शोर मचाने पर काफी लोग वहां जमा हो गए।
रब्बुल के चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान दिखे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष एके सिंह मय फोर्स पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। रब्बुल की हत्या के पीछे भूमि विवाद को भी ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।
हालांकि परिवार के लोगों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मृतक के बड़े पुत्र शहाबजादा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। साथ ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
उनके दो लड़के शहजादा और इब्राहिम हैं। बडे़ लड़के शहजादा ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर दी। जिस पर पहली पत्नी के छह बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी रब्बुल की थी। ऐसे में अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा लोगों में इसी बात की चर्चा रही।