फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oil theft racket busted in chandauli four locations raided 950 litres of diesel recovered eight arrested

UP: इस जिले में तेल चोरी का खेल...भंडाफोड़, चार स्थानों पर छापेमारी, 950 डीजल बरामद; आठ शातिर गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 08:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 08:12 PM IST
सार

Chandauli News: अलीनगर की पुलिस टीम ने दो कारें, दो टैंकर, तेल नापने में इस्तेमाल होने वाले यंत्र, कुप्पी समेत दस हजार रुपये नगद बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Oil theft racket busted in chandauli four locations raided 950 litres of diesel recovered eight arrested
तेल चोरी के खेल का भंडाफोड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: अलीनगर थाना क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी के खेल का शुक्रवार को एडीजी की विशेष टीम ने भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान जिले की एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही हालांकि अलीनगर पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से बाहर रखा गया। टीम ने थाना क्षेत्र के चार स्थानों पर छापेमारी कर तेल चोरी के गिरोह में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




अलीनगर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियल और हिंदुस्तान पेट्रालियम के डिपो है। जहां से हर रोज काफी संख्या में टैंकर तेल लेकर विभिन्न पेट्रोल पंपों सप्लाई होता है। यहां से पूर्वांचल के कई जिले समेत गोरखपुर तक पंपों पर तेल की सप्लाई होती है। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

डिपो से तेल के टैंकर बाहर निकलते ही तेल चोरी करने वालों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। दरअसल एडीजी पीयूष मोर्डिया को अलीनगर थाना क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर एडीजी ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह एडीजी की विशेष टीम सादेभेष में अलीनगर इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंची। इस दौरान उन्होंने मौके पर एसओजी और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुला लिया।

टीम ने इंडियन ऑयल डिपो के समीप और अलीनगर और बिछड़ी क्षेत्र में चार स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आठ लोगों को गिरफतार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद पटेल, भुवनेश्वर पाल, दीपक सरोज, राजेश सिंह, अजय सिंह, आशीष सिंह दो अन्य सहयोगी शामिल हैं। टीम ने 950 डीजल, दो टैंकर, दो कारें और अन्य सामान बरामद किया। इसके बाद टीम सभी को लेकर थाने चली आई।

अलीनगर में पुराना है तेल का खेल
अलीनगर में तेल चोरी और अवैध भंडारण का धंधा काफी पुराना है। अलीनगर थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न कंपनियों के आयल डिपो से निकलने वाले टैंकर से अक्सर ड्राइवर और आसपास के तेल माफिया मिलकर तेल चोरी का कारोबार करते हैं। हालांकि समय-सम पर पुलिस की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई होती है लेकिन यह तेल का खेल कुछ समय बाद फिर से बदस्तूर जारी हो जाता है।

इस बार हुई कार्रवाई ने अलीनगर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किये है। सवाल इस बात का अलीनगर पुलिस की नाक के नीचे खेल होता रहा, इसकी भनक एडीजी कार्यालय तक को लग गई लेकिन अलीनगर थाने की पुलिस इसक पता नहीं लगा पाई। सूत्र बतातें है कि इस खेल में कई सफेलपोश भी अपने हाथ गंदे कर चुके हैं।

विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र में तेल चोरी और तस्करी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर जोन कार्यालय से दबिश दी गई थी। इसमें जिले की एसओजी और सर्विलांस की टीम भी शामिल रही। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तेल के टैंकर, कारें, डीजल व अन्य समान भी बरामद हुआ है। - अनंत चंद्रशेखर, एडिशनल एसपी, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed