फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   odisy dance

ओडिसी नृत्यांगना सुजाता महापात्रा ने मोहा मन

Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
odisy dance
पीडीडीयू नगर। सनबीम स्कूल में स्पीक मैके संस्था के निर्देेश पर गुरुवार को ओडिसी नृत्यांगना सुजाता महापात्रा ने साथी कलाकारों के साथ भावपूर्ण नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोहा। सुजाता महापात्रा ने विद्यार्थियों को आडिसी नृत्य की भव भंगिमाओं के बारे में जानकारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय परिवार और कलाकारों ने स्पीक मैके संस्था के अध्यक्ष एसपी सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। नृत्य के पूर्व कलाकारों ने छात्र छात्राओं को मंगलाचरण, बटु, पल्लवी अभिनय तथा मोक्ष नृत्य शैलियों और उनकी बारीकियां समझाई गई। नृत्य के अंतर्गत भाव तथा मुद्राओं का विशेष स्थान होता है। यह बात भी छात्रों को कलाकारों से ज्ञात हुई। मंगलाचरण के तहत भगवान शिव की स्तुति के भाव को प्रदर्शित किया। इस दौरान सुजाता महापात्रा ने कलाकारों के साथ अभिनय के तहत मीन, कूर्म, भगवान राम, बलराम के भाव मुद्राओं को प्रदर्शित किया गया। भगवान विष्णु के वराह अवतार , वामन अवतार की कथा की प्रस्तुति भी की गई वहीं रामावतार में युद्धकौशल का मंचन भी किया गया। सुजाता महापात्रा ने विद्यार्थियों को एकाग्रता तथा चित्त की गंभीरता के विषय में समझाते हुए कहा कि नृत्य की भाव - भंगिमाओं की सही प्रस्तुति तभी संभव है जब हम अपनी मुद्राओं पर पूर्ण ध्यान केंद्रित रखें। उन्होंने आधुनिकता में प्राचीन परंपराओं को साथ लेकर चलने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्या स्मृति खन्ना की देख-रेख में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed