फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Observed the fast by seeing the face of husband posted on the border on mobile

Chandauli News: सीमा पर पर तैनात पति का चेहरा मोबाइल पर देखकर व्रत का किया परायण

Sat, 11 Oct 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Observed the fast by seeing the face of husband posted on the border on mobile
पीडीडीयू नगर। पति के दीघार्यु के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का निराजल व्रत रखा। शाम के वक्त प्रथम पूज्य गौरी नंदन गणेश की पूजा अर्चना की और चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की। बाद में चलनी की ओट से चांद का दीदार किया और इसके बाद पति का मुखड़ा निहारा। पति के हाथों जल पीकर निर्जला व्रत खोला। पटपरा गांव निवासी नंदिनी ने कारगिल में सीमा पर तैनात सैनिक पति देवी दयाल यादव का चेहरा मोबाइल पर देख कर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

व्रत की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। पूर्व में ही पूजन सामग्री, करवा चलनी आदि की खरीदारी की गई। शुक्रवार की सुबह से ही महिलाओं ने पूजा अर्चना की तैयारी शुरू कर दी। भोर में ही महिलाओं ने निराजल व्रत का संकल्प लिया। दिन भर निराजल रही व्रती महिलाओं ने शाम के वक्त स्नान ध्यान के बाद सोलहों शृंगार किया। जगह-जगह महिलाएं एकत्र हुई और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। रात में चंद्रोदय होते ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति के दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाएं पूजन सामग्री लेकर छत पर पहुंची। यहां चलनी की ओट से पहले चांद फिर पति का चेहरा निहारा। पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला। पति ने भी पत्नी को सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, विकास नगर, काली महाल, शाहकुटी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो काली महाल, चतुर्भुजपुर के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पूजा की धूम रही। समाजसेवी मीना अग्रवाल, साधना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कविता बंसल, लत बंसल, शशि अग्रवाल, मनीषा अभी आदि मौजूद रही। मारवाड़ी महिला सम्मेलन से जुड़ी महिलाओं ने पटेलनगर स्थित एक स्कूल परिसर में करवा चौथ की पूजा की।समाजसेवी मीना अग्रवाल, साधना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कविता बंसल, लत बंसल, शशि अग्रवाल, मनीषा अभी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed