फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oath of office and secrecy administered to Bar President and General Secretary

Chandauli News: बार अध्यक्ष व महामंत्री को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Oath of office and secrecy administered to Bar President and General Secretary
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईकोर्ट इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता द्वारा महामंत्री झन्मेजय सिंह को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पूरन यादव, संयुक्त सचिव राहुल सिंह, पुस्तकालय मंत्री कुमारी ममता आजाद के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ ने डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के संघर्षो को सराहा। कहा कि बार की पहचान अधिवक्ता हितों के लिए किए गए संघर्ष से है। अशोक मेहता ने कहा कि जल्द ही चंदौली में न्यायालय भवन का शिलान्यास लोकसभा के पहले हो जाएगा। वहीं प्रशांत अटल ने कहा कि न्यायालय भवन निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। अब नए आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार ने प्रयास किया और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि कहा कि आज से चंदौली का हर अधिवक्ता खुद को इस पद के दायित्व व जिम्मेदारियों में देखे। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास दिलाने का काम आगे आने वाले दिनों में एक बार फिर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशांत अटल व अरुण कुमार त्रिपाठी, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, मोहम्मद शमशुद्दीन, आनन्द कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुल्तान अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed