{"_id":"62815352eec9b04b0d1a8f41","slug":"number-of-ac-coaches-increased-in-vikramshila-and-dadar-express-chandauli-news-vns653588987","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमशिला और दादर एक्सप्रेस में बढ़ी एसी कोच की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमशिला और दादर एक्सप्रेस में बढ़ी एसी कोच की संख्या
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली भागलपुर नई दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर दादर एक्सप्रेस और अजमेर विकली एक्सप्रेस में एसी कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। विक्रमशिला में एक तो दादर भागलपुर एक्सप्रेस में दो बोगियां सोमवार से बढ़ा दी जाएंगी ।
भागलपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में रविवार को दो स्लीपर कोच हटाकर उसमें एक थ्री एसी और एक जनरल कोच जोड़े गए। इसी तरह सप्ताह में तीन दिन चलने वाली भागलपुर दादर एक्सप्रेस की दो स्लिपर कोच हटाकर उसमें दो थ्री एसी कोच जोड़े गए। भागलपुर से चलने वाली ट्रेन में कोच जोड़ दिए गए। वहीं दादर से 17 मई से नए जुडे़ कोच के साथ ट्रेन खुलेगी। इसी तरह 19 मई से भागलपुर से चलकर अजमेर शरीफ जाने वाले अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच हटाकर थर्ड एसी कोच की संख्या बढ़ा दी जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था से यात्रियों को आसानी होगी।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र