फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now the beauty of Chandauli sarees will be seen in Malaysia

Chandauli News: अब मलयेशिया में दिखेगा चंदौली की साड़ियों का जलवा

Tue, 10 Sep 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Now the beauty of Chandauli sarees will be seen in Malaysia
दुलहीपुर। चंदौली की साड़ियों का जलवा अब मलयेशिया में भी दिखेगा। नियामताबाद के डहिया गांव के कारीगर मुहम्मद यासिन को मलयेशिया से 50 साड़ियों का ऑर्डर मिला है। प्रत्येक साड़ी एक लाख रुपये से तैयार होगी। यासिन की कारीगरी इतनी बारीक और उम्दा होती है कि साल में एक हजार से ज्यादा साड़ियों का ऑर्डर केवल सेलिब्रिटी देती हैं। बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा और सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में जो साड़ियां पहनी थीं, वह यासिन के कारखाने में बनी थीं।
विज्ञापन


डहिया गांव में मुहम्मद यासिन का हैंडलूम का कारखाना हैं। जहां बनी साड़ियों की दीवानी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी हैं। रेशम की साड़ियां अपनी परतों में विशेष संस्कृति को संजोये हुए हैं।
विज्ञापन


मुहम्मद यासिन ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की पहली शादी 2009 में सत्यदीप मिश्रा से हुई थी उसमें लाल रंग की चांद मार्का साड़ी ऑर्डर दिया गया था। उसके बाद जब 2013 में लोगों में तलाक हो गया तो साउथ के एक्टर सिद्धार्थ से दूसरी शादी 27 मार्च 2024 में हुई। जिसमें भी पांच बनारसी साड़ियां इसी कारखाने से गई थी। 23 जून 2024 को अभिनेत्री सोनाक्षी सिंह जो लाल रंग की अपने शादी में साड़ी पहनी थी वह भी इसी कारखाने से गई थी। देश के शीर्ष बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में इस कारखाने से ही पांच बनारसी साड़ी मंगाई थी। 11 दिसंबर 2017 को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के समय और माधुरी दीक्षित ने 7 अक्टूबर 1999 को श्रीराम नेने से शादी के समय चंदौली के इसी कारखाने से बनी बनारसी साड़ी पहली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासीन बताया कि 14 नवंबर 2018 को अपनी शादी में दीपिका पादुकोण ने भी यहीं से चांद बूटी की 52 हजार रुपये की साड़ी पहनी थी। 15 फरवरी 2021 को दीया मिर्जा ने अपनी शादी में लाल रंग की बनारसी साड़ी इसी कारखाने से ली थीं। अब मलयेशिया से एक आयोजन के लिए 50 साड़ियां आर्डर की गई हैं। साड़ियों को तैयार करने के लिए 12 कारीगर लगे हैं।


कारखाने के मुख्य कारीगर राजू ने बताया कि टेस्टेट जरी और रेल जरी दो तरह की बनारसी साड़ियां बनाई जाती हैं। टेस्टेड जरी मे 400 ग्राम का बाना, दो सौ ग्राम का मीना, तीन सौ पचास ग्राम तार,दो सौ ग्राम रुपा तार, 400 ग्राम तानी रेशम लगाया जाता हैं। वहीं, रेल जरी में सोने की मात्रा ज्यादा होती है। इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है डिजाइन, मुहम्मद यास्मीन तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed