{"_id":"5fd3c5228ebc3e410458a8e5","slug":"now-garbage-will-be-picked-up-by-e-vehicle-in-the-city-chandauli-news-vns562785055","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर में ई कृड़ा वाहन से उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर में ई कृड़ा वाहन से उठाया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन
चकिया। अब नगर की गलियों और पटरियों से ई रिक्शा कूड़ा वाहन के जरिए कूड़ा उठाया जाएगा। इससे सफाई अभियान में तेजी आएगी और नगर अधिक साफ सुथरा नजर आएगा। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर प्रशासक एसडीएम अजय मिश्र ने छह ई रिक्शा कूूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्र ने कहा कि नगर को बेहतर सुंदर बनाने में तथा कूड़े उठाने में ई-रिक्शा कूड़ा वाहन सार्थक होगा। उन्होंने नागरिकों से साफ-सफाई बेहतर रखने की अपील की। जिला योजना समिति सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि सभासदों के प्रस्ताव पर शासन के मंशा के अनुरूप नगर में कई विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसका सीधा लाभ नागरिकों को मिलेगा। अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम ने कहा कि नगर के सफाई के लिए निरंतर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके पहले बताया गया कि स्वच्छता अभियान के तहत नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा बेहतर साफ-सफाई को कायम रखने के साथ सफाई कर्मियों को कार्य में बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने में नगर पंचायत निरंतर प्रयासरत है। नगर के सभासदों के प्रस्ताव पर बेहतर साफ सफाई के लिए छह राशि बैटरी संचालित ई-रिक्शा वाहन को 14वां वित्त योजना के अंतर्गत लगभग 13 लाख रुपए खर्च कर मंगाया गया है। इस अवसर पर अनिल केसरी, मनोज कुमार, शाहनवाज खान, संदीप मौर्या, वैभव मिश्र, राजकुमार जायसवाल, उमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, रामबाबू सोनकर, प्रमोद कुशवाहा, लेखा लिपिक राजनाथ सिंह, हाजी इकराम खान, राकेश रोशन, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, रामनारायण पटवा रहे।