{"_id":"601309788ebc3e56960997e8","slug":"now-consumers-can-pay-electricity-bill-to-meter-reader-chandauli-news-vns5714096199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मीटर रीडर को उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिल का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मीटर रीडर को उपभोक्ता कर सकेंगे बिजली बिल का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अब उपभोक्ता घर बैठे अपना विद्युत बिल मीटर रीडिंग करने गए मीटर रीडर को भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने यह नया कदम उठाया है। इससे उपभोक्ताओं के बिल जमा करने में होने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा।
विद्युत वितरण खंड मुगलसराय के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि एन-साफ्ट संस्था ने सुपरवाइजर सूरज सिंह की निगरानी में कुल 27 मीटर रीडरों की तैनाती कर दी है जो तत्काल प्रभाव से विद्युत बिल बनाने के साथ ही उपभोक्ताओं के विद्युत बिल का भुगतना प्राप्त कर उपभोक्ताओं को मौके पर ही प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराएंगे। मीटर रीडरों की पहचान के लिए विभाग की ओर से पहचान पत्र दिए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की यह पहल तत्काल प्रभाव से लागू है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में मुगलसराय को रोल माडल के रूप में प्रस्तुत कर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है जो खंड से जुड़े 60 हजार उपभोक्ताओं तक सुलभ होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस सुविधा से अति व्यस्त रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगा। वहीं बिल जमा करने में आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने किन्हीं कारणों से बिजली का बिल नहीं बनने वाले उपभोक्ताओं से अपना विद्युत बिल अपडेट करा लेने की अपील की है।