{"_id":"69713d9d9f763f0e570bb43f","slug":"notices-were-issued-to-2100-voters-while-certificates-were-issued-to-only-200-voters-chandauli-news-c-189-1-svns1011-142864-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 2100 वोटर को नोटिस, महज दो सौ के प्रमाण पत्र भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 2100 वोटर को नोटिस, महज दो सौ के प्रमाण पत्र भेजे गए
विज्ञापन
सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 54,470 मतदाताओं के नाम काटे गए थे। इनमें 25,201 नो मैपिंग के तहत चिह्नित किए गए हैं। अब 24 जनवरी तक नामित अधिकारियों के समक्ष प्रमाण पत्र के साथ फोटो खिंचवाने पर इनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। ऐसे 2100 वोटर को नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को महज दो सौ मतदाताओं के प्रमाणपत्रों सत्यापन कर अग्रसारित किया गया।
चुनाव आयोग की ओर से नो मैपिंग के तहत छूटे लोगों को सारे साक्ष्य के साथ नामित अधिकारियों के साथ फोटो करवाने पर ही मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों के साथ मतदाताओं के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है। विधानसभा में एसआईआर के बाद 54 हजार 470 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं जिसमें से 11 हजार 565 अनुपस्थित मतदाता हैं।
इसके अलावा 10 हजार 108 मृतक मतदाता मिले थे जिनका नाम हटा दिया गया है। 24 हजार 910 मतदाता कहीं और शिफ्ट हो गये हैं। वहीं 6777 डबल मतदाताओं का नाम भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
1110 मतदाताओं का अन्य कारणों से पता नहीं चल पा रहा है। शेष 2 लाख 89 हजार 55 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है। इसमें से 25 हजार 201 मतदाताओं का नो मैपिंग के तहत कोई ब्योरा नहीं मिलने पर नोटिस भेजी गई है। पहले दिन बीएलओ के माध्यम से 21 सौ मतदाताओं को नोटिस दी गई जिसमें महज दो सौ मतदाता ही नामित अधिकारियों के यहां पहुंचकर अपना साक्ष्य दे पाए और फोटो खिंचवाई।
इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि पहले यह था कि परिवार के एक लोग आकर साक्ष्य दे देते तो नाम जुट जाता लेकिन बुधवार की सुबह आयोग की ओर से निर्देश हुआ कि हर मतदाता को आकर साक्ष्य के साथ फोटो खिंचवानी होगी तभी नाम अग्रसारित किया जाएगा।