{"_id":"5f42a1fe8ebc3e3ca52ae163","slug":"note-counting-machine-and-scales-with-hemp-recovered-chandauli-news-vns5430377188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में गांजा, नोट गिनने की मशीन व तराजू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में गांजा, नोट गिनने की मशीन व तराजू बरामद
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने शनिवार की रात छापा मार कर भभुआ नगर स्थित एक मकान में बने तहख़ाने से लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। पुलिस ने तहखाने से नोट गिनने की मशीन व वजन करने का डिजिटल तराजू भी बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस बरामद गांजे का वजन कराने में जुटी है।
शनिवार को बिहार व उत्तर प्रदेश सीमा पर कैमूर थाने के पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी समय दुर्गवाती के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार युवक एक लाख के नोट की गड्डी पुलिसवालों की ओर उछालते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद बार्डर पर तैनात पुलिस टीम सक्रिय हो गई। उन्होंने इसकी सूचना कैमूर एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर चेकिंग बढ़ा दी गई। कुछ देर बाद पुलिस ने दुर्गावती के पास बाइक से जा रहे एक गांजा तस्कर को धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर से पुलिस ने गांजा खरीदने के स्थान के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भभुआ नगर के मुहल्ले के एक मकान का पता बताया। इसपर एसपी दिलनवाज अहमद ने छापा मारकर एक अन्य गांजा तस्करी के आरोपी को भी पकड़ा गया। उसने कुछ सूचनाएं भी दी । सूचना के आधार पर एसपी देर रात भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे। इस दौरान तस्कर के घर में तहखाना मिला जिसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। साथ ही नोट गिनने की मशीन व वजन करने का डिजिटल तराजू भी बरामद हुआ। हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलने के बाद तहखाने से गांजा तस्कर फरार हो गए। पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे का वजन किया जा रहा है। पुलिस तस्करों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।