{"_id":"624f280ea75b6735a860541a","slug":"no-parking-zone-became-the-area-from-gallamandi-tirahe-to-city-bus-stand-chandauli-news-vns6471563109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्लामंडी तिराहे से सिटी बस स्टैंड तक का क्षेत्र बना नो पार्किंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्लामंडी तिराहे से सिटी बस स्टैंड तक का क्षेत्र बना नो पार्किंग जोन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में जाम की समस्या को लेकर आईजी रेंज वाराणसी की ओर से दिखाई गई सक्रियता का अब असर नजर आने लगा है। नगर को जाम से निजात दिलाने के लिया यातायात विभाग ने नये- नये प्रयोग करना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस द्वारा नगर के जीटी रोड स्थित गल्लामंडी तिराहा से सिटी बस स्टैंड तक के क्षेत्र को तीन व चार पहिया वाहनों के लिए ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित किया गया है । शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जाम विकट समस्या बन चुकी है। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहले भी कई प्रयोग किये लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। इस बार आईजी रेंज के सत्यनारायण ने शहर को जाम से मुक्त कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए आईजी ने दो दिनों तक नगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सड़क पर लगने वाले फल-सब्जी के ठेेला व दुकानों के सड़क से पीछे एक सीमा निर्धारित कर वहीं दुकानों को लगाने का निर्देश दिया। इससे शहर में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इसके बाद ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन को लेकर निमय बनाने की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी और मुगलसराय कोतवाल प्रभारी पर छोड़ दी । यातायात प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि नगर जीटी रोड स्थित गल्लामंडी तिराहे से लेकर सिटी बस स्टैंड तक का क्षेत्र शुक्रवार से तीन व चार पहिया वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किया जाता है। बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बिना परमिट वाले वाहनों के नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं अन्य तीन व चार पहिया के नो पार्किंग जोन में पहली बार खड़ा होने पर पांच सौ जुुर्माना व दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर 15 सौ रुपये जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1850