फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No one is hungry, volunteered to help the helpless with this resolve

कोई भूखा न रहे, इस संकल्प के साथ असहायों की सहायता में जुटे हैं स्वयं सेवी

Sat, 09 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
No one is hungry, volunteered to help the helpless with this resolve
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इसके लिए स्वयं सेवी, जनप्रतिनिधि लगातार लोगों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। शनिवार को विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने कहीं असहायों के बीच रसद उपलब्ध कराया वहीं कई स्थानों पर श्रमिकों को भोजन कराया गया। शहर कांग्रेस की ओर से शनिवार को 39 वें दिन कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर रामजी गुप्ता, विजय गुप्ता , मनीष कुमार , रमेश सिंह रामा, ज्योति प्रकाश, दीपक गुप्ता रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के मिथिलेश कुमार सिंह और सुरेश पंजियार ने पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे टिकट चेकिंग कर्मचारियों से मुलकात की। इस दौरान कर्मचारियों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिकों से उचित दूरी बनाए रखते हुए सहायता करने का आह्वान किया। इस मौके पर एमपी धवन, बीके विश्वकर्मा, आजाद खान, आनंद कुमार, गुलाम ख्वाजा खान, उमेश सिंह, अमित कुमार डे, पार्थो चटर्जी रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मारूफपुर स्थित मानव ख़िदमत फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉक डाउन के 50 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण प्रभारी एसओ बलुआ रामानंद राय और चौकी प्रभारी मारूफपुर अरविंद कुमार चौहान ने किया। इस मौके पर फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद, टुनटुन ओझा, डॉ. आरके पाठक, डॉ. नूरी अहमदी, राकेश यादव रौशन रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार आंध्र प्रदेश के हैदराबाद पठान शेरू से छपरा बिहार के लिए चले मजदूरों के दल को ढोंढियां गांव में जलपान कराया। हैदराबाद के पठान शेरु में पैरागन कंपनी में चप्पल बनाने का कार्य छपरा सिवान के नीरज कुमार अजीत कुमार दीपक कुमार राय शैलेंद्र कुमार यश कुमार राय नितेश कुमार राय कर रहे थे। इस मौके पर शाहनवाज खान, इमरान खान, जुनेद खान, गुफर खान रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर शनिवार को विधानसभा के कवई पहाड़पुर गांव में 40 गरीबो व वंचितों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। खाद्य सामग्री में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, आलू, प्याज, नमक, चायपत्ती, साबुन, चीनी आदि शामिल रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, मनोज सिंह, सिंटू उपाध्याय, शैलेंद्र तिवारी, परमहंस मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed