फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No Medical Officer-in-Charge for five days; pharmacist also absent.

Chandauli News: पांच दिनों से चिकित्सा प्रभारी नहीं, फार्मासिस्ट भी नदारद

Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
No Medical Officer-in-Charge for five days; pharmacist also absent.
इलिया के कटवांमाफी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। स्रोत:
इलिया। शहाबगंज विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवांमाफी का शनिवार को भाजपा विधायक कैलाश आचार्य के औचक निरीक्षण किया तो डॉक्टर और कर्मचारियों की मनमानी सामने आई। दोपहर 1:18 बजे विधायक पहुंचे तो चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रगुप्त और फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय बिना अवकाश के गायब थे। अस्पताल में डॉ. मोनिका और एएनएम ही मौजूद मिलीं। कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी पांच दिनों से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो चिकित्सा प्रभारी के पांच दिनों से हस्ताक्षर नहीं थे। फार्मासिस्ट की भी उपस्थित दर्ज नहीं थी। इस पर विधायक ने रजिस्टर में चिकित्सा प्रभारी की पांच दिन और फार्मासिस्ट की एक दिन की अनुपस्थिति दर्ज कर दी। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि चिकित्सा प्रभारी और फार्मासिस्ट के नियमित रूप से अस्पताल में नहीं आते, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने धरना भी दिया था। तब सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक की नियमित उपस्थिति और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीएमओ के आश्वासन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर विधायक ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, जिलाधिकारी और सीएमओ से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा ने बताया कि विधायक ने फोन कर मामले की जानकारी दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed