{"_id":"67006b2457365dcbea0bf2e4","slug":"nnocent-child-dies-due-to-diarrhea-chandauli-news-c-189-1-svns1010-121479-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डायरिया की चपेट में आने से मासूम की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डायरिया की चपेट में आने से मासूम की मौत, तीन बीमार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर 11 मवई खुर्द मुहल्ले में एक ही परिवार के चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। डायरिया के प्रकोप से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं उसकी तीन अन्य बहनों की हालत खराब होने पर नगर के राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) में भर्ती कराया गया। डायरिया फैलने की सूचना पर नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम मुहल्ले में पहुंची और लोगों में दवाइयां बांटी। वहीं इलाके में पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
मवई खुर्द मुहल्ला निवासी भिखारी चौहान की पांच बेटियां हैं। वह मजदूरी कर पत्नी और बेटियों का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार की रात बेटियों ने दुकान से खरीद कर समोसा खाया था। इसके बाद से सभी की तबीयत खराब होने लगी। उल्टी दश्त की शिकायत होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही भिखारी चौहान की सबसे छोटी बेटी रागिनी ( 2 वर्ष) की मौत हाे गई। वहीं अन्य सुंदरी (8 वर्ष), जुली ( सात वर्ष), शौर्या ( चार वर्ष) को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीपी सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि जंक फुड खाने से बच्चियां डायरिया की चपेट में आई हैं।
डायरिया के प्रकोप से मासूम के मौत की जानकारी मिलते ही वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। टीम की प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि परिवार बाहर रहता था। कल ही यहां अपने स्थायी निवास पर पहुंचा है। नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुहल्ले के लोगों की जांच पड़ताल की। बताया कि बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए एंबुलेंस लगवा दी ।इस अवसर पर डॉ. रीता कौर, डॉ. तनु, अख्तर, आशीष सिंह, शिवलाल, सीएचओ शालिनी मोर्या, राकेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।