फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   niti aayog

कुपोषित बच्चों के इलाज में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Fri, 19 Jul 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
niti aayog
चकिया/नौगढ़। नीति आयोग की काउंसलर अरूणिमा चंद्रा ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का निरीक्षण किया। इसके इंग्लिश मीडियम स्कूल नौगढ़ प्रथम और द्वितीय के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वनगांव का निरीक्षण किया। नौगढ़ के चमेल बांध गांव, स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण कर विकास कार्यों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नौगढ़ सीएचसी में कुपोषित बच्चों के इलाज में लापरवाही, कार्यत्रियों के मोबाइल बंद होने और वेटिंग मशीन खराब की शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

नीति आयोग की काउंसलर अरूणिमा चंद्रा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड, इमरजेंसी, दवा स्टोर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के साथ पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। काउंसलर ने महिला और पुरूष वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। वही पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों के आहार, उनकी दवाईयां और कुपोषित बच्चे की माता को मिलने वाले भत्ते के बारे पूछताछ की। जांच के बाद पोषण पुनर्वास केन्द्र में उन्होंने सीएमएस डा. ऊषा यादव और बीईओ चन्द्रशेखर आजाद सहित तमाम शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें शासन के आवश्यक दिशा-निर्देशों से परिचित कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नौगढ़ सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान डा. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विकास परियोजना की ओर से चिह्नत कुपोषित बच्चे गांव में नहीं मिल रहे हैं। सेंटरों पर वेटिंग मशीन खराब है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मोबाइल बंद रहता है। इस पर काउंसलर चंद्रा ने नाराजगी प्रकट की। स्कूलों की जांच के दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को आगाह किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वनगांव में क्लासरूम .किचन. शयनकक्ष व हॉस्टल को देख संतोष जताया। इसके बाद वे ग्राम पंचायत चमेल बांध में मनरेगा योजना से कराए गए बंधी मरम्मत और शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अवधेश पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी चकिया चंद्रशेखर आजाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजिया बेगम, खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट-शीतला प्रसाद राय , अशोक जायसवाल,
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed