फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nikhil was upset with Shravan for talking to his girlfriend, two arrested

Chandauli News: गर्लफ्रेंड से बात करने की वजह से श्रवण से नाराज था निखिल, दो गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nikhil was upset with Shravan for talking to his girlfriend, two arrested
तीन दिन पहले गर्लफ्रेंड से बातचीत करने से नाराज रवि और निखिल ने मिलकर श्रवण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि घटना 3 मई की रात की है। श्रवण जायसवाल पर जीटीआर ब्रिज के पास 4 युवकों ने पूर्व नियोजित तरीके से हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर कई वार किए। इससे श्रवण लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले में दो नामजद आरोपी रवि जायसवाल (23) निवासी शाहकुटी, थाना मुगलसराय और निखिल कुमार गुप्ता (20) निवासी महेसुआ नई बाजार, सकलडीहा को पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि श्रवण, निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed