फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New twist in Dolly case, mystery deepens

डॉली केस में आया नया मोड़, रहस्य गहराया

Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
New twist in Dolly case, mystery deepens
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने बबुरी थानाक्षेत्र के अकोढवा निवासी कमलेश मौर्या की पुत्री डाली मौर्या की मौत के मामले में नए साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए एडीजी, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से दोबारा त्वरित जांच की मांग की है।
विज्ञापन

एडीजी जोन वाराणसी सहित अन्य सभी संबंधित अफसरों को बृहस्पतिवार को भेजे अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉली के 12 जून 2021 की सुबह अपने गांव से निकल कर सुकृत क्षेत्र, सोनभद्र में बदहवास पाए जाने तथा सुकृत पुलिस द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय, सोनभद्र में भर्ती कराये जाने के बाद उनकी मौत के संबंध में अस्पताल के डेथ सर्टिफिकेट के अनुसार मृत्यु का कारण जहर बताये जाने तथा उसके बाद भी पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने के संबंध में पूर्व में शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें वाराणसी के एक व्यक्ति और सुकृत चौकी इंचार्ज की बातचीत की ऑडियो प्राप्त हुई जिसमें सुकृत चौकी इंचार्ज साफ़ कह रहे हैं कि पिछले कई दिनों में ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई और न ही ऐसी कोई लड़की उनके क्षेत्र में पायी गयी थी। अमिताभ तथा नूतन ने कहा है कि सुकृत चौकी इंचार्ज के इस बयान के बाद मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। क्योंकि अब तक सीओ चकिया तथा थानाध्यक्ष बबुरी यह कह रहे थे कि डॉली सुकृत में पायी गयी थी। अत: उन्होंने अविलंब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संदर्भ में चकिया सीओ प्रीति तिवारी ने कहा कि मामला सुकृत चौकी का ही है। जानकारी के अनुसार वहीं की पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed