फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New transformer burns out for the second time in an hour at Tarapur.

Chandauli News: तारापुर में एक घंटे में दूसरी बार जल गया नया ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
New transformer burns out for the second time in an hour at Tarapur.
ताराजीवनपुर। बनौली फीडर से संबद्ध तारापुर गांव में कैली रोड पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बदलने के मात्र एक घंटे बाद ही दोबारा जल गया।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद विभाग ने 27जून को ही नया 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया था। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही करीब एक घंटे में ही ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और वह जल गया।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि विभाग बिना लोड क्षमता जांचे खराब ट्रांसफार्मर लगा रहा है। इसके कारण ट्रांसफाॅर्मर बार-बार जल रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से बच्चे-बुजुर्ग परेशान हैं। पानी की भी किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने के बाद अंगद कुमार, दिनेश कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, समीर अहमद, अक्षय कुमार सहित तमाम ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की। चेताया कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन करेंगे।

इस संंबंध में जेई राजकुमार ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जला है, जानकारी में है। बदलने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बदल कर समस्या दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed