{"_id":"1c95cf5b740a9c7b86d7824d551a3b81","slug":"new-star-chandauli-beat-the-negura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू स्टार चंदौली ने नेगुरा को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू स्टार चंदौली ने नेगुरा को हराया
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मसौनी गांव में रविवार को आठ दिवसीय कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सपा नेता और सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
अरविंद यादव ने फीता काटकर किया।
इसके बाद उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच एकता स्पोर्टिंग क्लब नेगुरा और न्यू स्टार स्पोर्टिंग क्लब चन्दौली की टीम के बीच खेला गया। उक्त मैच न्यू स्टार ने चार विकेट से जीता।
इस मौके पर अरविंद यादव ने कहा कि मसौली क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के विकास की एक पहल है। खेल से आपसी सहयोग के साथ ही भाईचारा बढ़ता है।
खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। दोनों टीम आगे चलकर जनपद में एक स्थान प्राप्त करें। इसके लिए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। प्रतियोगिता का पहला मैच नेगुरा और चन्दौली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चन्दौली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। एकता स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित दस ओवर में 34 रन पर आलआउट हो गई।
जवाब में खेलने उतरी न्यू स्टार चन्दौली की टीम ने छह विकेट खोकर आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए चन्दौली टीम के राहुल को मैन ऑफ द मैन का पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान मैच देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, अवधेश, अखिलेश, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।