फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New Delhi-Malda Town remained cancelled.

Chandauli News: नई दिल्ली-मालदा टाउन रही निरस्त

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Malda Town remained cancelled.
पीडीडीयू नगर। कोहरे का प्रभाव कम होने के बावजूद ट्रेनें कई घंटे तक लेट चल रही हैं। सोमवार को डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं आनंद विहार पुरी विकली एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े आठ घंटे लेट रही। ट्रेनें विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शाम सात बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली बिकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, नंदन-कानन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे, दून एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, आनंद विहार-भुवनेश्वर विकली एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। चंबल एक्सप्रेस सवा घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

इसी तरह सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सवा घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस सवा घंटे, मुंबई मेल सवा घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस सवा पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली टुंडला-गुवाहाटी कुंभ मेला स्पेशल सवा नौ घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, नारसपुर-बनारस स्पेशल आठ घंटे, कानपुर-भागलपुर स्पेशल तीन घंटे, तिरुपति-बनारस स्पेशल आठ घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सवा दो घंटे लेट रही। इसी तरह दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पाटलिपुत्र सुपरफास्ट सवा दो घंटे, संतरागाछी-आनंद विहार विकली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed