फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nepal resident arrested for duping people in the name of Tantra-Mantra

Chandauli News: तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने पर नेपाल निवासी व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal resident arrested for duping people in the name of Tantra-Mantra
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी को चंदौली मझवार स्टेशन के समीप साव जी पोखरा के पास गिरफ्तार किया है। नेपाल निवासी मौलवी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बिहार में रह रहा था। दो साल से चंदौली के नसीरपुर गांव में अपना मायाजाल फैला रखा है। आरोप है कि उसने लोगों का विश्वास जीतकर 26 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

यह जानकारी सीओ सदर राजेश राय ने पुलिस लाइन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आरोपी इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम मंथरी (जटहरा), थाना रामपुर खाफ, जिला रोतहट (नेपाल) पिछले कुछ साल से भारत में बिहार के पते पर फर्जी पहचान के साथ रह रहता आ रहा है। वह मस्जिद में मौलवी के रूप में कार्य करते हुए लोगों को तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक के माध्यम से झांसा देकर ठगी करता रहा है।उन्होंने बताया कि इस्लामुद्दीन पर सदर कोतवाली के नसीरपुर गांव व आसपास के क्षेत्रों में करीब 26 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने अपने पैसे की मांग शुरू की तो आरोपी बिहार भाग गया और वहां भी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रहने लगा।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी ट्रेन से दूसरी जगह भागने की कोशिश में था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक नेपाली पहचान पत्र, दो फर्जी आधार कार्ड, 40 पैकेट जंतर का खोखा, दो शीशी इत्र, एक पैकेट काला धागा, पांच उर्दू भाषा में तंत्र-मंत्र की किताबें, 410000 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी पर ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed