{"_id":"685c4b320a69846a820592bc","slug":"negligence-in-communicable-disease-campaign-will-not-be-tolerated-cdo-chandauli-news-c-189-1-chl1001-132813-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जुलाई महीने में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान माह को सफल बनाने के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि एक से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान में शामिल विभाग उच्च प्राथमिकता पर कार्य करते हुए सफल बनाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय ने समस्त विभागों के कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्टॉप डायरिया कैंपेन कार्यक्रम के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हर गांव का ओआरएस डिपो बनाया गया है।
विज्ञापन
पांच वर्ष की आयु से कम के बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए डायरिया को शून्य स्तर पर लाने का उद्देश्य है। जनपद में 1901 कार्यरत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मिलित करते हुए दो सदस्यीय टीम माइक्रोप्लान के अनुसार घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक करेगी।
दस्त, बुखार, क्षय, कुपोषित बच्चों काे चिह्नित कर लाइन लिस्ट तैयार करेगी। टीकाकरण, डायरिया से बचाव को जिंक टैबलेट, ओआरएस पैकेट, पानी को साफ करने के लिए क्लोरिन टैबलेट वितरित करेंगी। भ्रमण किए गए घरों के सभी सदस्यों का आभा आइडी नंबर बनाएंगी। इस दौरान बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।