फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naugarh will be new Tehsil : Shivpal

नौगढ़ बनेगी नई तहसील : शिवपाल

Fri, 11 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 11 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Naugarh will be new Tehsil : Shivpal
एक वर्ष के भीतर चंदौली आदर्श जिला बन जाएगा और जिले में नौगढ़ नई तहसील बनेगी।
विज्ञापन


यह घोषणा प्रदेश के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने की।

वे गुरुवार की दोपहर दो बजे यहां जनपद की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना भूपौली पंप कैनाल का बटन दबाकर लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 इस अवसर पर उन्होंने चंदौली जिले को गोद लेने की भी बात कही।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि भूपौली परियोजना के शुरू होने से चहनियां, सकलडीहा, धानापुर और बरहनी विकासखंड के 234 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। पहले जहां इस पंप कैनाल की क्षमता 480 क्यूसेक थी, उसे अब बढ़ाकर 750 क्यूसेक कर दिया गया है।

 इसके अतिरिक्त 150 क्यूसेक का एक पंप स्टैंड बाई के रूप में रखा गया है। एक साथ पांच पंपों को चलाए जाने से किसानों को खेतों में भरपूर पानी मिलेगा।  नौगढ़ को तहसील बनाने के संदर्भ में शिवपाल ने कहा कि जिलाधिकारी एक सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजें, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

 उन्होंने कहा कि चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाले पुलों को मार्च तक पूर्ण करा लिया जाएगा। कहा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गांव का विकास सपा सरकार कराएगी।

 पहाड़ी क्षेत्रों की नदियों और बांधों की भी रिमाडलिंग कराई जाएगी। उन्होंने जर्जर सड़कों के लिए 68 लाख, नहरों की मरम्मत और लाइनिंग के लिए  55 लाख और चकिया विधायक पूनम सोनकर की मांग पर चकिया क्षेत्र की नहरों की लाइनिंग के लिए 55 लाख रुपये अतिरिक्त धन अनुपूरक बजट और मार्च में पेश होने वाले बजट में धन स्वीकृत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पानी के कारण किसानों की फसलें अब नष्ट नहीं होंगी।

 इसके लिए जर्जर पंप कैनालों की रिमाडलिंग कराई जा रही है। जिस अधिकारी के क्षेत्र में नहर की पटरी टूटेगी, उसे दोषी मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed