{"_id":"6276c4848f16a131dd125c5e","slug":"nala-not-yet-built-in-bhojpur-chandauli-news-vns6522080108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर व रतनपुर गांव में आजतक नहीं बना नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर व रतनपुर गांव में आजतक नहीं बना नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडा़व । विकासखंड नियमताबाद के गांव रतनपुर व भोजपुर में आज तक पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण नाबदान के पानी को घरों के बाहर गलियों में बहाने को मजबूर है। वहीं लोगों को घरों के अंदर सोख्ता बनाना पड़ रहा है। इस समस्या को ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक, मंत्री, जिला अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया लेकिन आज तक नाले का निर्माण नहीं हो सका है।
नियमताबाद विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों भोजपुर व रतनपुर को मिलाकर एक प्रधान का चुनाव होता चला आ रहा है और यहां लगभग नौ हजार की आबादी निवासी करती है। इसमें से लगभग पांच हजार मतदाता है। वही इस क्षेत्र मेेेें 18 सौ मकान बन चुके है। गांव में घनी आबादी के बाद भी आज तक पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम किसी भी जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं उठाया गया। दोनों ग्राम सभा में पूर्व प्रधान द्वारा लगभग 700 मीटर तक अंडरग्राउंड सीवर का कार्य किया गया था जो नकाफी साबित हुआ। भोजपुर गांव के प्रभु नाथ प्रजापति ने कहा कि इस समस्या से संबंधित हस्ताक्षर युक्त पत्रक भाजपा के वर्तमान सांसद को दिया गया था मगर यह समस्या आज तक हल नहीं हो सका। रामलाल पटेल रतनपुर निवासी ने कहा कि एक तरफ सरकार घरों के पानी निकासी व स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत कार्य कर रही है मगर भोजपुर रतपुर गांव में कोई कार्य नहीं हो रहा है। सुशीला देवी ने कहा कि वर्षो से इस उम्मीद वक्त गुजर रहा है कि कोई जनप्रतिनिधि पानी निकासी की समस्या का हल निकालेग लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ । रतनपुर की गुंजन पांडेय ने कहा कि गांव में पानी निकासी के साथ ही गलियों में खंड़जा, बिजली के पोल, पेयजल आदि की भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।