फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mustard oil started leaking from the tanker, crowd gathered to fill it.

Chandauli News: टैंकर से रिसने लगा सरसों का तेल, भरने के लिए जुटी भीड़

Sat, 12 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil started leaking from the tanker, crowd gathered to fill it.
Photo Title
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के कटका गोदाम के पास शुक्रवार को खड़े सरसों का तेल भरे टैंकर में रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते तेल भरने वालों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर ने रिसाव को रोकने के लिए बेल्ट बांधकर टैंकर को सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन तेल भरने के लिए जुटी भीड़ के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी चालक वीरेंद्र ने बताया कि वह मुरैना से सरसों का तेल लेकर कोलकाता जा रहा था। रास्ते में कटका गोदाम के पास टैंकर खड़ा कर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान अचानक टैंकर के पिछले हिस्से से तेल रिसने लगा। रिसाव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर तेल भरने लगे। भीड़ बढ़ने के कारण ड्राइवर को रिसाव वाले हिस्से तक पहुंचकर उसे बांधने में भी दिक्कत हुई। सहयोग न मिलने पर वह रिसाव होते हुए भी टैंकर को लेकर आगे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed