{"_id":"58f127304f1c1bbc7fcf88ef","slug":"muslims-take-out-a-procession-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में मुस्लिमों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में मुस्लिमों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर में मुस्लिमों ने निकाला जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में जासूस बताकर फांसी की सजा सुनाने के विरोध में मुस्लिम समाज भी सामने आ गए हैं। शुक्रवार की शाम मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद अलीनगर स्थित मस्जिद के समीप जुलूस निकाला और पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव को रिहा करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
भारतीय नागरिक को पिछले दिनो पाकिस्तान ने गिरफ्तार का भारतीय जासूस घोषित कर दिया। यही नहीं उसे फांसी की सजा सुना दी। इसी क्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी शुक्रवार को आवाज बुलंद की। अलीनगर जामा मस्जिद में शाम की नमाज के बाद विरोध का निर्णय लिया गया। शाम को जब लोग एकत्र हुए तो जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बच्चे, बुजुर्ग और युवा हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, कुलभूषण जाधव को रिहा करो आदि लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके पूर्व अलीनगर मस्जिद के इमाम शम्स आलम ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत का विरोध कर रहा है। इसके पहले भी उसने निर्दोष सरबजीत को सूली पर लटका दिया। भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है । इसी तरह इस्तेखार अहमद ने कहा कि भारत को अंतराष्ट्रीय पर उठाते हुए पाकिस्तान को बेनकाब करने की जरूरत है। इस दौरान भारत सरकार से पाकिस्तान में बंद कुलभूषण जाधव को न्यायिक सहायता देने की आवश्यकता है। सरबजीत की तरफ निर्दोष कुलभूषण को फांसी पर लटकने नहीं देंगे। इस दौरान समाज के सैकड़ो लोग रहे।