फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Municipality owes 44 lakhs on private hospitals and testing centers

निजी हॉस्पिटलों व जांच केंद्रों पर नगर पालिका का 44 लाख है बकाया

Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipality owes 44 lakhs on private hospitals and testing centers
पीडीडीयू नगर । एक तरफ नगर पालिका धन की कमी से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ पालिका क्षेत्र में निजी चिकित्सालयों से लेकर जांच केंद्रों पर मेहरबान हो गई है। नगर में संचालित होने होने अस्पताल , क्लीनिक, नर्सिंग होम और जांच केंद्र पर नगर पालिका का दस सालों से लगभग 44 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क बकाया है। जिसे नगर पालिका अब तक नहीं वसूली पाई है।
विज्ञापन

नगर पालिक की ओर से व्यवसायियों से लाइसेंस शुल्क वसूला जाता है। इसमें नगर क्षेत्र में होने वाले सभी प्रकार के व्यवसाय शामिल हैं। अलग-अलग में आने वाले व्यवसायों के लिए शुल्क की दर भी अलग है। लाइसेंस शुल्क वसूली से नगर पालिका को आय भी होती है। इसके बाद भी नगर क्षेत्र में संचालित होने वाले अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम एवं जांच केंद्र से लाईसेंस शुल्क वसूल पाने में नगर पालिका पूरी तरह से नाकाम है। वर्ष 2019 के आंकड़े के अनुुसार नगर पालिका क्षेत्र में संचालित होने वाले अस्पताल, नर्सिंग होम, जांच केंद्र व क्लीनिक की संख्या 81 है। नगर पालिका का लगभग 44 लाख रुपये इन पर बकाया है। जबकि पालिका की ओर से इन्हें नोटिस भी दिया जा चुका है। मगर अभी तक वसूली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के अधिकारियों ने अस्पताल, नर्सिंग होग, क्लीनिक व जांच केंद्र संचालकों से वसूली का कई बार प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार जब-जब अधिकारी लाइसेंस शुल्क वसूलने का प्रयास करते हैं तब-तब राजनीतिक दबाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। राजनीति दबाव का असर नगर पालिका की आय पर पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस फीस वसूली के लिए नोटिस दिया गया था। अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक और जांच केंद्रों के संचालकों से मीटिंग कर उनसे शुल्क जमा कराने का प्रयास किया जाएगा। - कृष्ण चंद्र, ईओ नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed