{"_id":"69cc1b7264c0b91092016740","slug":"mother-went-to-collect-rations-daughter-hanged-herself-chandauli-news-c-189-1-svns1011-146421-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राशन लेने गई थी मां, बेटी ने फंदा लगाकर दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राशन लेने गई थी मां, बेटी ने फंदा लगाकर दे दी
विज्ञापन
क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार को लगभग तीन बजे एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी निराला राम ने बताया कि बेटी आशु कुमारी (21) घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे और उसकी मां राशन लेने गई थी। राशन लेकर जब उसकी मां वापस घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो संदेह होने पर उसने खिड़की से अंदर झांका। अंदर बेटी को फंदे से लटकता देख वह स्तब्ध रह गईं और शोर मचाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजा खोलकर युवती को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।