{"_id":"67fd5fac9dcc13bb850e2b24","slug":"mosquito-net-seller-kept-writhing-in-pain-on-the-highway-police-did-not-arrive-and-he-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129796-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईवे पर तड़पता रहा मच्छरदानी विक्रेता, नहीं पहुंची पुलिस, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईवे पर तड़पता रहा मच्छरदानी विक्रेता, नहीं पहुंची पुलिस, मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर एक वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे मच्छरदानी विक्रेता के दोनों पैर कट गए। उधर से गुजर रहे सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने गाड़ी रोककर अलीनगर थाने में फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूर्व सांसद ने बताया कि डायल 112 पुलिस ही पहुंच पाई। अलीनगर पुलिस नहीं आई।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के मोमिनपाढ़ा निवासी जमील मोमिन (55) क्षेत्र में मच्छरदानी बेचते हैं। घटना उस समय हुई जब जमील हाईवे पार कर रहे थे और किसी भारी वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनके दोनों पैर कट गए और वे सड़क पर तड़पते रहे। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले 12:06 बजे अलीनगर थानाध्यक्ष को फोन किया। उन्होंने आने का आश्वासन दिया, लेकिन नहीं पहुंचे। दूसरी और तीसरी बार फोन करने पर उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद एसपी आदित्य लांग्हे को फोन किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चौकी इंचार्ज को भेज रहे हैं, लेकिन इंचार्ज भी नहीं पहुंचे। हालांकि घायल को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वे पश्चिम बंगाल से चंदौली के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने फोन किया था। जिसके बाद मौके पर अलीनगर थाने के एसआई मनोज राय पुलिस की गाड़ी के साथ पहुंचे थे। इसके साथ ही चौकी का पैंथर दस्ता और पीआरवी भी पहुंची थी।