फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 5.10 lakh voters in four blocks

Chandauli News: चार ब्लॉकों में 5.10 लाख से ज्यादा मतदाता

Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
More than 5.10 lakh voters in four blocks
घोघा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चलाए गए वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। 30 दिसंबर तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चारों विकास खंडों की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण में जहां बड़ी संख्या में नए मतदाता जुड़े, वहीं डुप्लीकेट, मृतक और अयोग्य नामों को हटाया गया। चार ब्लॉकों में 5.10 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

बांसडीह ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों में पहले 1,34,295 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 22,634 नए मतदाता जोड़े गए। इसके बाद 17,867 डुप्लीकेट, मृतक व अन्य अपात्र नाम हटाए गए। फाइनल सूची में कुल मतदाता 1,39,062 हैं। मनियर ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायतों में पहले 1,24,507 मतदाता थे। यहां 19,403 नए मतदाता जुड़े, जबकि 15,325 मृतक व डुप्लीकेट नाम हटाए गए।
विज्ञापन

अब 1,28,585 मतदाता हैं। बेरुआरबारी ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतों में पूर्व में 1,07,702 मतदाता थे। पुनरीक्षण में 19,074 नए मतदाता जुड़े। अब 1,13,302 मतदाता हैं। रेवती ब्लॉक की 51 ग्राम पंचायतों में पहले 1,28,333 मतदाता दर्ज थे। यहां 21,034 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 20,090 डुप्लीकेट, मृतक व अन्य नाम हटाए गए। अब 1,29,277 मतदाता हैं। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि दावा–आपत्ति के बाद जारी की गई यह सूची फिलहाल अंतिम है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे भी आवश्यकतानुसार सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी। चारों ब्लॉकों में पुनरीक्षण के बाद 5 लाख 10 हजार से अधिक मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed