फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 50 patients suffering from asthma reaching OPD of hospital

Chandauli News: अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे 50 से अधिक मरीज अस्थमा के

Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
More than 50 patients suffering from asthma reaching OPD of hospital
चंदौली। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव में सबसे अधिक परेशानी अस्थमा रोगियों को हो रही है। जिला अस्पताल की बात करें तो फिजिशियन के पास आने वाले दो सौ मरीजों में 50 अस्थमा के पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार मौसम परिवर्तन के दौर में अत्यधिक सावधानी बरतने से ही अस्थमा के रोगी अपना बचाव कर सकते हैं। बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बदलते मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

रोजाना एक हजार मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें 50 मरीज अस्थमा से पीड़ित है। फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन में अस्थमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक फ्लू वैक्सीन लगवाएं, साथ ही श्वसन पथ के संक्रमण के लिए निमोनिया की वैक्सीन भी लगवाएं। तापमान गिरने पर घर पर रहने की कोशिश करें। खासतौर पर सुबह जल्दी और रात में देर तक बाहर न रहें। कहा कि मास्क पहने, इससे आप ठंडी और खुश्क हवाओं से बचेंगे, जो वायुमार्ग के सीधे संपर्क में आ सकती हैं। कहा कि घर को धूल से बचाकर रखें। रोजाना वैक्यूम या साफ सफाई जरूर करें।

डाइट का खास ख्याल रखें, ताकि अस्थमा अटैक से बच सकें। खाने में विटामिन-डी और सी से भरपूर खाना खाएं, ताकि ठंडे मौसम में अस्थमा के लक्षणों को मैनेज किया जा सके। अस्थमा के मरीजों को सर्दी में अदरक और लहसुन जरूर खानी चाहिए। इन दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
सर्दी में जुकाम और खांसी जैसे संक्रमण से बचने के लिए दिन में कई बार हाथों को पानी और साबुन से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed