{"_id":"6877fce06c2aadac340e1efd","slug":"more-than-50-patients-of-back-pain-are-reaching-the-district-hospital-daily-chandauli-news-c-189-1-chl1001-133801-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे कमर दर्द के 50 से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे कमर दर्द के 50 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रोजाना 160 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 50 से अधिक मरीज कमर दर्द के पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार एक ही मुद्रा में देर तक बैठने की आदत रीढ़ की हड्डी और कमर में दर्द बढ़ा रही है। ज्यादातर 40 साल तक की उम्र के लोग इस समस्या से पीड़ित मिल रहे हैं। उन्हें उठने-बैठने, चलने और सोते समय कमर में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर जांच के बाद व्यायाम और कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थ का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैंं।
नौकरी पेशा व कंप्यूटर पर काम करने वाले ज्यादातर लोग एक ही मुद्रा में कुर्सी पर बैठ रहे हैं। इसके चलते उन्हें कमर व पीठ दर्द की समस्या झेलनी पड़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी पर बैठने का प्रभाव पड़ने से यह समस्या हो रही है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे मरीजों को देख रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप सिंह ने बताया कि 35 साल की उम्र के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। उम्र के हिसाब से हड्डियां खिंच जाती हैं। बाइक चलाने वालों में भी ऐसी समस्या सामने आ रही है। कमर दर्द से महिलाएं भी पीड़ित हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले 160 से ज्यादा मरीजों में 50 से अधिक मरीज कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या से पीड़ित होकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या से राहत के लिए डेयरी उत्पाद पनीर, दूध, दही का उपयोग बढ़ाना चाहिए। साथ ही साथ बैठने की मुद्रा लगातार एक तरह की नहीं रखनी चाहिए। अगर कुर्सी पर अधिक देर तक बैठना पड़ रहा है तो हर घंटे कुर्सी से उतरकर थोड़ी चहल कदमी करनी चाहिए। ताकि रीढ़ की हड्डी पर जो दबाव बैठने से बना है, वह समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस समस्या से परेशान मरीजों को रोजाना व्यायाम करने की सलाह देने के साथ ही दवा दी जा रही है। ऐसे में मरीजों को भारी वजन का सामान नहीं उठाना चाहिए।