फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 30 toilets have been closed for five years.

Chandauli News: पांच साल से बंद 30 से ज्यादा शौचालय

Fri, 08 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
More than 30 toilets have been closed for five years.
इलिया के कवलपुरवा में पांच वर्षों से बंद पड़ा शौचालय। संवाद
चंदौली। जिले को ओडीएफ घोषित किए जाने के सरकारी दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों की बदहाल स्थिति स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

गांवों में पांच साल से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए 30 से अधिक सामुदायिक शौचालय वर्षों से बंद पड़े हैं। कहीं पानी और रास्ते की सुविधा नहीं है तो कहीं सीटें टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि शौचालय सफेद हाथी बनकर रह गए हैं और ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। जिले के नियामताबाद, इलिया और चहनिया ब्लॉक के कई गांवों में सामुदायिक शौचालय सिर्फ कागजों तक सीमित नजर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी नियमित संचालन का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्थिति अलग तस्वीर बयां कर रही है। इलिया क्षेत्र के कवलपुरवा गांव में बना सामुदायिक शौचालय पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीण रामसकल, मोहित यादव और मुराहू पासवान ने बताया कि शुरुआती कुछ दिनों बाद शौचालय में ताला लग गया, जो अब तक नहीं खुला। चहनिया विकासखंड के सोनबरसा गांव में बना सामुदायिक शौचालय शुरू से विवादों में है। ग्रामीण आनंद सोनकर और सौरभ चतुर्वेदी का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने शौचालय का निर्माण बस्ती से दूर निजी भूमि पर करा दिया, जहां तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed