फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 30 projects affected by code of conduct

Chandauli News: आचार संहिता से 30 से अधिक परियोजनाएं प्रभावित

Tue, 19 Mar 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
More than 30 projects affected by code of conduct
चंदौली। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से जिले के करीब 30 परियोजनाएं प्रभावित होंगी। इनका काम चुनाव के बाद ही शुरू होगा। इनमें मुख्य रूप से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाईटेक नर्सरी, डिजिटल लाइब्रेरी जैसे परियोजना हैं। इनका हाल ही में शिलान्यास किया गया था। वहीं, जिनका निर्माण कार्य पहले से चल रहा है उन पर आचार संहिता का असर नहीं होगा। इनमें पालीटेक्निक, अंतरराष्ट्रीय मछली मंडी, इंडो इजराइल औद्यानिक नर्सरी का काम मुख्य है। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में स्वीकृत 65 करोड़ की लागत से बनने वाले मुगलसराय-भोपौली-चहनिया मार्ग और 195 करोड़ की लागत से गोधना बाईपास से चकिया तक फोर लेन सड़क की परियोजना आचार संहिता से प्रभावित होगी। इसी तरह खेल विभाग की ओर से सकलडीहा के धरहरा में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम का काम भी चुनाव बाद शुरू होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर पर पांच करोड़ का बजट जारी होने के साथ शिलान्यास भी हो चुका है। धानापुर के हिंगुतरगढ़ में युवा कल्याण विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है। उद्यान विभाग और मनरेगा के सहयोग 1.62 करोड़ की लागत से बनने वाली हाईटेक नर्सरी का भी काम प्रभावित होगा। चार करोड़ 99 लाख रुपये की लागत बनने वाले मिनी स्टेडियम के लिए डेढ़ करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश निर्माण विकास प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन आचार संहिता के कारण इसका शिलान्यास नहीं नहीं हो सका।
विज्ञापन


62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नवीन मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय मछली मंडी, करीब 10 करोड़ की लागत से सैयदराजा स्थित माधोपुर गांव में हाईटेक वेजिटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई ( सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल की स्थापना) का कामसहित कई परियोजनाएं प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed