फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monitoring team constituted to follow the code of conduct

आचार संहिता के पालन के लिए निगरानी टीम गठित

Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Monitoring team constituted to follow the code of conduct
विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी) पद के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने चौबीस घंटे निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। तहसील स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में यदि कोई आयोग की गाइडलाइन के विपरीत काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

डीएम ने मुगलसराय तहसील के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी रवींद्र कुमार सोनकर, सकलडीहा के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता लाल बहादुर मुन्नीलाल राम, सदर के लिए अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्या, चकिया के लिए काशी वन्यजीव प्रभाग के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी श्याम नारायण उपाध्याय, नौगढ़ के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारी रिजवान अली, शाम चार से रात 12 बजे तक निगरानी के लिए मुगलसराय के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शशिशंकर शर्मा, सकलडीहा के लिए निर्माण खंड के अवर अभियंता पंकज कुमार, सदर के लिए अवर अभियंता प्रताप सिंह, चकिया के लिए उप क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद दुबे, नौगढ़ के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मकसूद हुसैन को टीम का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार रात 12 से सुबह आठ बजे तक मुगलसराय तहसील के लिए उप क्षेत्रीय वनाधिकारी संतोष कुमार राय, सकलडीहा के लिए अवर अभियंता धर्मजीत गुप्ता, सदर के लिए अवर अभियंता असद खां, चकिया के लिए उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और नौगढ़ के लिए उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद इमरान खान को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed