{"_id":"6b09e17e2e13004cb50257f9","slug":"mla-pallavi-patel-arrived-by-bike-chandauli-news-c-189-1-svns1011-158368-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाइक यात्रा में पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाइक यात्रा में पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में बाइक रैली निकालतीें अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल।
पीडीडीयू नगर। अपना दल कमेरावादी की रोजगार और भागीदारी बाइक यात्रा शुक्रवार को चंदौली पहुंची। सिराथू विधायक और पार्टी की शीर्ष नेता डॉ. पल्लवी पटेल सुबह 11 बजे मुगलसराय पहुंचीं। वहां से स्कूटी से पांच किमी गोधना तक यात्रा का नेतृत्व किया।
चकिया तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए मिर्जापुर के लिए रवाना हुई।
पार्टी की ओर से प्रदेशव्यापी यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को वाराणसी के सारनाथ से की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए आठ दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी। वहां रोजगार और भागीदारी के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
सरकार नौकरी के नाम पर वादे करती हैं लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नौजवानों को रोजगार और समाज के हर वर्ग को उसकी भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह यात्रा गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. गंगाराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, रामशिला, अभय पटेल, गुरुपुरन पटेल, संदीप पटेल माैजूद रहे।