{"_id":"2c078fa8f660f157b161d2ee559a4b6c","slug":"mla-asked-for-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से जाना पढ़ाई का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से जाना पढ़ाई का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे क्षेत्र के बरहनी
विज्ञापन
कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व पूर्व माध्यमिक
विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच पड़ताल के साथ बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछताछ की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सोलर पैनल लगवाने और विद्यालय के ग्राउंड में मिट्टी डलवाने, सैयदराजा-जमानियां मार्ग से विद्यालय तक संपर्क मार्ग के निर्माण व छात्राओं को भोजन करने के लिए डाइनिंग टेबल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने मिड-डे-मील का भी स्वाद लिया।
मंगलवार की दोपहर सैयदराजा विधायक अचानक बरहनी कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जा पहुंचे। विद्यालय पहुंचकर विधायक ने विद्यालय के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया और बच्चों से मिलने वाले नाश्ता और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान परिसर में लगे पानी को देखकर उन्होंने अपने निधि से ग्राउंड में मिट्टी डलवाने, विद्यालय में 24 घंटे बिजली के लिए सोलर पैनल व लाइट लगवाने व विद्यालय जाने के लिए सैयदराजा जमानियां मार्ग से संपर्क मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया।
विधायक जब विद्यालय से बाहर निकले, तब स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बरहनी गांव निवासी संजय सिंह ने विधायक से आपदा राहत चेक न मिलने व विद्यालय के पास स्थित लकड़ी के जर्जर विद्युत पोल को शीघ्र बदलवाने की मांग की।
इस दौरान अंगद यादव, राजेश सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, रामजी प्रसाद, राजेश सिंह, अनूप सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।